लुधियाना। पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के लुधियाना से विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू को गैंगस्टरों द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विधायक का आरोप है कि पिछले 10 दिनों से उन्हें विदेशी नंबरों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। इस घटनाक्रम के बाद विधायक और उनके परिवार में दहशत का माहौल है।
विधायक सिद्धू ने बताया कि बीती रात उनके आवास के बाहर एक संदिग्ध कार में सवार चार युवकों को रेकी करते देखा गया। विधायक के अनुसार, इन युवकों की गतिविधियां पूरी तरह संदिग्ध थीं, जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।
विधायक ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया किकुछ समय पहले धमकी मिलने के बाद उनके घर पर अतिरिक्त पुलिस बल और मेटल डिटेक्टर तैनात किए गए थे। बिना जांच के किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। लेकिन, कुछ समय बाद पुलिस ने अचानक यह सुरक्षा प्रबंध हटा लिए। सिद्धू ने इस पूरे मामले और अपनी सुरक्षा में कटौती की जानकारी लुधियाना पुलिस कमिश्नर को दे दी है।

अन्य विधायकों की बढ़ी सुरक्षा, सिद्धू को इंतजार
हैरानी की बात यह है कि एक ओर जहां सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के बाद लुधियाना के ही एक अन्य आप विधायक अशोक पराशर उर्फ पप्पी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, वहीं कुलवंत सिंह सिद्धू को फिलहाल कोई अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई है।
- लड़की के कपड़े पहनकर आए जीजा ने की हत्या, क्लिनिक में ही साली पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार
- भिवाड़ी अग्निकांड का CCTV फुटेज आया सामने, 7 मजदूरों की जिंदा जलकर हुई थी मौत, 4 की हालत अब भी गंभीर
- EXCLUSIVE: ‘हिंदू राष्ट्र बनेगा तो मरेंगे हम… बर्बाद हो जाएगी महिलाएं’, फूल सिंह बरैया का विवादित बयान, बताया कैसा हो जाएगा देश
- बलरामपुर कांड पर बिफरे नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत, कहा- ‘प्रशासनिक गुंडागर्दी’ में आदिवासी की मौत निंदनीय, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई
- राजस्थान केमिकल फैक्ट्री धमाका: मोतिहारी के 5 मजदूरों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत, CM नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान

