शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बैरागढ़ में स्थित भोरी प्ले होटल में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यहां शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर फट गया। देखते ही देखते आग भड़क उटी। आग लगने ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कई गाड़ियों के जरिए आग बुझाने का प्रयास जारी है। खबर लिखे जाने तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है।
खबर अपडेट की जा रही है…
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


