लखनऊ. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कई मुद्दों को लेकर भाजपा पर करारा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा राज में यूपी अपराध और पाप का गढ़ बन गया है. भाजपा राज में यूपी ने संतों के मान से अपमान तक का रास्ता तय किया. भाजपा ने यूपी को गर्त में धकेल दिया है. भाजपा राज में यूपी में अपराधियों के डर व वसूली की वजह से कर्फ़्यू जैसी पाबंदी रहती है. भाजपा राज में पूरे यूपी में ग़ैरकानूनी लोगों का राज है. यूपी में सुरक्षा व्यवस्था पर अब सवाल नहीं उठता, क्योंकि भाजपा सरकार से कोई उम्मीद ही नहीं है.

इसे भी पढ़ें- ‘हार देख BJP घबराई…’, अखिलेश ने SIR को लेकर सरकार को घेरा, कहा- बड़े पैमाने पर PDA का वोट काटने का खेल हो रहा

आगे अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा राज में कमीशनख़ोर ही सरकार चला रहे हैं. भाजपा राज में यूपी में अमन-चैन नहीं है अब हर तरफ अशांति है. भाजपा राज में 8 साल में बीसों लाख नौकरियां चली गईं. 2017 के बाद यूपी उथल-पुथल प्रदेश बना है. भाजपा की कोई सोच है ही नहीं. मुखबिर संगी-साथी स्वतंत्र भारत में रहे, लेकिन वंदे मातरम कभी नहीं गाया. भाजपा ने कुंभ और माघ मेले की सनातन परंपरा को तोड़ा, परम पूज्य शंकराचार्य जी का अपमान किया. लोकमाता की धरोहर को तोड़ने का पाप किया उसे AI बताने का झूठा प्रचार किया.

इसे भी पढ़ें- आशिक, अय्याशी और सुहाग का खात्माः प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति का किया मर्डर, ऐसी खुल आरोपियों की पोल

आगे उन्होंने ये भी कहा कि धोखेबाज भाजपा लोगों को ठगने का काम कर रही है. भाजपा आस्था का व्यापार करती है, धर्माधिकारियों से सर्टिफिकेट मांगने का पाप करती है. भाजपा ने सनातनी घाटों पर बुलडोज़र चलवाया. भाजपाइयों ने महिलाओं को लगातार असुरक्षित और अपमानित किया है. विपक्ष के नेता की आदरणीय धर्म-पत्नी जी का सदन में अपमान किया गया. भाजपा सरकार ने 8 साल में जनता से महंगाई, बिजली बिल बढ़ाकर इतना पैसा वसूल लिया कि वो टैक्स देने लायक ही नहीं बची. 2017 के बाद से उप्र में नकारात्मक साम्प्रदायिक सोच गतिमान है. भ्रष्ट भाजपा राज में आज यूपी पिछड़ता उत्तर प्रदेश है. उत्तर प्रदेश में वन स्टेट, वन माफ़िया है. भाजपा ने तीर्थ स्थलों को व्यावसायिक बुराइयों से भर दिया है.

इसे भी पढ़ें- सड़क धंसी या भाजपा का विकास! रोड धंसने से जमीन में समाई ट्रॉली, मौत के मुंह में समाने से बचा युवक, नींद में ‘निकम्मा’ सिस्टम?

आगे अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि यूपी शासन से दुशासन तक पहुंचा है. शिक्षामित्र को न मान मिला है, न सम्मानित जीवन जीने योग्य मानदेय. पहले अन्नदाता अपना पेट तो भर लेते थे अब भाजपा ने डील करके अन्नदाताओं के खेत और खाते दोनों ख़त्म करने की साज़िश की है. भाजपा राज में गोशाला के नाम पर घोटाले बहुत बढ़ गए हैं. भाजपा राज में नशे के पदार्थों की आवक बहुत बढ़ गई है. भाजपा राज में लखनऊ और दिल्ली में दूरी बहुत बढ़ गयी है. भाजपा राज ने पीडीए समाज पर सबसे अधिक जुल्म, ज्यादती और नाइंसाफ़ी करने का रिकॉर्ड बना दिया है. भाजपा राज में हातों पर हमले हो रहे हैं. यूपी में भाजपा राज में बैठकों व सहभोज पर पाबंदी लग गयी है. भाजपा राज में सत्ता-सजातीय हनक का बेहद गलत चलन शुरू हुआ है. यूपी में भाजपा सरकार ने सदैव के लिए अपना अंतिम भाषण पढ़ा है.