अविनाश श्रीवास्तव/रोहतास। जिले के परसथुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने खुशियों भरे स्कूल टूर को मातम में बदल दिया। कैमूर जिले के चैनपुर स्थित मध्य विद्यालय बढोना से बच्चों को लेकर पटना जा रही एक टूरिस्ट बस की टक्कर मोहनिया-आरा पथ पर एक ट्रक से हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य शिक्षक और 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए।
मृतकों और घायलों की स्थिति
हादसे में जान गंवाने वाले शिक्षकों की पहचान संजय कुमार राय (विशिष्ट शिक्षक, भैंसहर, कैमूर) और पुनीत कुमार सिंह (BPSC शिक्षक, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। घायलों में शिक्षक विपिन पांडे, सियानंद पटेल, लोरी सिंह और एक महिला शिक्षिका ललिता कुमारी शामिल हैं, जिनका इलाज सासाराम के सदर अस्पताल में चल रहा है।
बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे
राहत की बात यह रही कि बस में सवार 10 घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों और स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


