Perfume Day 2026 : परफ्यूम हम सभी की रोज की लाइफ का अहम् हिस्सा है. घर से बाहर बिना परफ्यूम लगाये आजकल के युवा निकलते ही नहीं है. लेकिन कई बार प्रॉब्लम ये हो जाती है की परफ्यूम लंबे समय तक टिकते नहीं है, इसके लिए सिर्फ महंगा ब्रांड खरीदना काफी नहीं है. उसे सही तरीके से लगाना भी उतना ही जरूरी है. आज है “परफ्यूम डे” और इस खास दिन में हम आपको बताएंगे कि अगर आप चाहते हैं कि खुशबू पूरे दिन बनी रहे, तो उसके क्या आसान और असरदार टिप्स हैं.

नहाने के तुरंत बाद लगाएं
परफ्यूम लगाने का सबसे अच्छा समय नहाने के बाद होता है. इस समय त्वचा साफ और हल्की नम होती है, जिससे खुशबू बेहतर तरीके से लॉक हो जाती है.
मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें
सूखी त्वचा पर खुशबू जल्दी उड़ जाती है. पहले बिना खुशबू वाला मॉइस्चराइज़र लगाएं, फिर परफ्यूम स्प्रे करें. इससे खुशबू ज्यादा देर तक टिकी रहती है.
सही जगहों पर लगाएं
परफ्यूम को शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं जहां नाड़ी की धड़कन महसूस होती है. जैसे कलाई, कानों के पीछे, गर्दन, कोहनी के अंदर, घुटनों के पीछे. इन जगहों से गर्मी निकलती है, जो खुशबू को धीरे-धीरे फैलाती रहती है.
रगड़ें नहीं
कई लोग कलाई पर परफ्यूम लगाकर उसे आपस में रगड़ते हैं. ऐसा करने से खुशबू के नोट्स टूट जाते हैं और उसकी उम्र कम हो जाती है. बस स्प्रे करें और सूखने दें.
कपड़ों पर हल्का स्प्रे
अगर कपड़े की फेब्रिक सुरक्षित हो (दाग न पड़े), तो हल्का सा स्प्रे कपड़ों पर भी कर सकते हैं. कपड़े खुशबू को ज्यादा देर तक पकड़े रखते हैं.
बालों में सीधे स्प्रे न करें
परफ्यूम में अल्कोहल होता है जो बालों को ड्राई कर सकता है. बेहतर है कि कंघी पर हल्का स्प्रे करके बालों में फेर लें.
सही परफ्यूम चुनें
अगर आपको ज्यादा देर तक चलने वाली खुशबू चाहिए, तो Eau de Parfum (EDP) चुनें, क्योंकि इसमें खुशबू का कंसंट्रेशन ज्यादा होता है. Eau de Toilette (EDT) हल्का और कम समय तक चलने वाला होता है.
सही तरीके से स्टोर करें
परफ्यूम को धूप, गर्मी और नमी से दूर रखें. बाथरूम में रखने से बचें. ठंडी और सूखी जगह पर रखने से उसकी क्वालिटी लंबे समय तक बनी रहती है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


