दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश नरसिंहपुर में बिजली विभाग के एक बिल ने एक गरीब ग्रामीण की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत भौंरझिर में रहने वाले बालचंद जाटव को एक महीने का घरेलू बिजली बिल 70 हजार रुपये का थमा दिया गया है। 

READ MORE: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाईः जल संसाधन विभाग का कार्यपालन यंत्री 20 हजार लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, कार्रवाई जारी

बालचंद जाटव एक साधारण ग्रामीण हैं। उनके घर में न तो फ्रिज है, न एसी, न वॉशिंग मशीन और न ही हीटर जैसी कोई महंगी चीज। फिर भी बिजली विभाग ने उन्हें इतना भारी-भरकम बिल जारी कर दिया। बालचंद बताते हैं कि यह बिल देखकर वे पूरी तरह परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा, “बिजली विभाग मुझे वृहद परेशान कर रहा है। मेरे घर में कोई बड़ा उपकरण नहीं है, फिर इतना बिल कैसे?” 

READ MORE: बदमाशों के हौसले बुलंद: राह चलती युवती के साथ किया ऐसा काम, CCTV में कैद हुई वारदात  

बालचंद ने इस मामले में कई बार शिकायत की। उन्होंने ऊर्जा मंत्री उदय प्रताप सिंह से लेकर विभाग के आला अधिकारियों की चौखट तक खटखटाई, लेकिन अभी तक कोई न्याय नहीं मिला। क्षेत्रीय विधायक ने भी हस्तक्षेप किया और विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को समस्या जल्द सुलझाने के सख्त निर्देश दिए, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब बालचंद ने मध्य प्रदेश के मुखिया मोहन यादव से गुहार लगाते हुए कहा है कि उसके बिजली के बिल को सुधरवाया जाए,जिससे गरीब बालचंद अपना वाजिब बिजली का बिल भर सके। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m