Bihar Top News Today 17 February 2026: बिहार (BIHAR) में आज 17 फरवरी को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
तेजस्वी ने नीतीश सरकार को चेताया
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बापू सभागार में राजद द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, बिहार में भ्रष्टाचारी सरकार चला रहे हैं। सौ दिन पूरा होने में चार दिन अभी बाकी है। सरकार ने कितना काम किया है, इसको हम देखने का काम करेंगे, उसके बाद हम आपलोगों के बीच सारी बातों को बताएंगे। हमारा समय कमजोर है लेकिन हम कमजोर नहीं हैं। हमलोगों का भी दौर आयेगा और एक-एक लोगों का हिसाब लेंगे और ऐसे लोगों को अच्छे से करारा जवाब मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर……..
NDA विधायक ने शराबबंदी पर उठाया सवाल
बिहार में विधान सभा का बजट सत्र जारी है। ऐसे में आज मंगलवार (17 फरवरी) को सत्र के 11वें दिन सदन के अंदर सत्ता पक्ष के सदस्य ने शराबबंदी के समीक्षा करने की बात कर दी। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक माधव आनंद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, बिहार में शराबबंदी हुई अच्छी बात है। समय-समय पर उस कानून में बदलाव भी किया गया। यह भी अच्छी बात है, लेकिन अब ऐसा समय आ गया है कि शराब बंदी की समीक्षा किया जाए। पढ़ें पूरी खबर……..
बिहार विधानसभा में भारी हंगामा
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 11वें दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भारी हंगामा देखने को मिला। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और जदयू के विधायकों ने राजद से माफी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। विवाद की जड़ राजद विधायक द्वारा रामविलास पासवान के लिए इस्तेमाल किया गया बेचारा शब्द है, जिसे चिराग पासवान की पार्टी दलितों का अपमान बता रही है। मंगलवार को विधानसभा परिसर में लोजपा (आर) के विधायकों ने राजद की पहचान, दलितों का अपमान लिखे बैनर लेकर जोरदार नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर………
मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़
बिहार के भागलपुर जिले में एसटीएफ ने अवैध हथियारों के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। कोलकाता और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रहमतबाग में छापेमारी कर एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा काला कारोबार हैंडलूम (हथकरघा) उद्योग की आड़ में फल-फूल रहा था। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर…….
सड़क हादसे में 3 चचेरे भाईयों की मौत
बिहार के नालंदा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन चचेरे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी चचेरे भाई एक दोस्त की बहन के तिलक समारोह में शामिल होने पटना के मसौढ़ी गए थे। समारोह में शामिल होने के बाद वे सभी नालंदा के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के भातु बिगहा गांव पहुंचे थे, जहां से आज मंगलवार की अहले सुबह सभी अपने घर जहानाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान कटहरपुल के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पढ़ें पूरी खबर………
साइबर ठग ने ASI को मारी गोली
मुजफ्फरपुर में आज मंगलवार को पुलिस और अपराधियों के बीच खूनी मुठभेड़ हो गई। बेला थाना क्षेत्र में एक शातिर साइबर ठग को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में एक एएसआई (ASI) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी भी गोली लगने से घायल हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…….
पटना में अंधाधुंध फायरिंग
राजधानी के सबसे व्यस्त और पॉश इलाकों में से एक, बोरिंग रोड सोमवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। अपराधी बेखौफ होकर आए और सरेआम फायरिंग कर फरार हो गए। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के गौतम होटल के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर एक सफेद रंग की कार में सवार होकर आए थे। उन्होंने अचानक मोर्चा संभाला और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी चौराहे की ओर तेजी से निकल गए। पढ़ें पूरी खबर………
ट्रेन के आगे कूदकर किशोर ने की खुदकुशी
किशनगंज में फेरिंगोरा रेल फाटक के पास एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 15 साल के एक किशोर ने गुवाहाटी-द्वारका एक्सप्रेस के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 07, उत्तर ठाकुरबाड़ी रोड निवासी आलोक कुमार (पिता मोहन राम) के रूप में हुई है। आलोक हादसे से करीब आधा घंटा पहले तक पटरियों के आसपास ही घूम रहा था। जैसे ही ट्रेन वहां से गुजरी, उसने अचानक इंजन के सामने छलांग लगा दी। पढ़ें पूरी खबर…….
विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
रोहतास जिले के अकोढी़ गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत सलुकपूर गांव में मंगलवार को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सलूपुर गांव निवासी आरिफ अंसारी की 22 वर्षीय पत्नी हेना परवीन के रूप में हुई है, जिनकी शादी तीन वर्ष पूर्व वर्ष 2023 में हुई थी। वहीं मृतका के मायके वालों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। पढ़ें पूरी खबर…….
ये भी पढ़ें- …तो क्या फिर से जेल जाएंगे लालू यादव? देवघर चारा घोटाला मामले में SC ने की अहम सुनवाई, 89 लाख के गबन का है मामला
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


