अनिल मालवीय, इछावर। मध्य प्रदेश के इछावर में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां सगे भाइयों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना फसल कटाई के दौरान हुई। जिसके बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।
यह भी पढ़ें: दमोह में बड़ा हादसा: पुल से नदी में गिरी कार, दर्शन करने जा रहे थे दंपत्ति
दरअसल, खजुरिया घेंघी निवासी देवनारायण अपनी पत्नी और दो बेटों अनुराग (15) और नैतिक (14) के साथ गांव के ही किसान जितेंद्र के खेत में गेहूं की फसल काटने गए थे। इसी दौरान दोनों भाई पानी लाने के लिए कुएं पर गए थे। छोटा भाई नैतिक कुएं में पानी भरने उतरा, तभी उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिरकर डूबने लगा।
यह भी पढ़ें: 16 घंटे बाद मिला छात्रों का शव: रतलाम में डूबने से 2 की मौत, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे
छोटे भाई को डूबता देख बड़ा भाई अनुराग भी उसे बचाने पानी में कूदा गया। डूबने से दोनों भाइयों की मौत हो गई। काफी समय तक दोनों पानी लेकर नहीं आए तो परिजनों ने कुएं में जाकर देखा जहां पानी में उनके जूते, चप्पल तैरते हुए दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी
हादसे की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अनामिका चतुर्वेदी अस्पताल पहुंची और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेकर मुआवजा देने की बात कही। फिलहाल दोनों बेटों की मौत से परिजनों में गहरा मातम छाया हुआ है। मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


