Bihar Crime: बिहार के सहरसा जिले से एक शर्मनाक और मानवता को झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक गांव में महज ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। यह शर्मनाक घटना उस वक्त घटी, जब मासूम अपने घर के पास स्थित खेत में खेल रही थी। घटना आज दोपहर 12 बजे के आसपास की है।

घटना के बारे में पीड़िता के पिता ने बताया कि, उनकी बच्ची खेत में खेल रही थी, तभी गांव के ही एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना का पता तब चला जब गांव के ही किसी ग्रामीण ने बच्ची को बेहोशी की हालत में मिली। उसने इसकी सूचना तुरंत परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर तुंरत अस्पताल पहुंचे। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी ने बताया कि, बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है और वह फिलहाल होश में है। हालांकि, प्राइवेट पार्ट में चोट होने के कारण उसे तत्काल विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में भेजा गया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि कानूनी कार्रवाई को और मजबूती दी जा सके।

घटना को लेकर परिजन और गांव के लोगों में आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने गांव के एक आरोपी पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की है।

ये भी पढ़ें- ​किशनगंज में दर्दनाक हादसा, ट्रेन के आगे कूदकर 15 साल के किशोर ने की खुदकुशी, सदमे में परिवार