अमृतसर। आम आदमी पार्टी के पंजाब मुख्य प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मोगा में हुई विशाल रैली को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन नहीं था, बल्कि नशे के कलंक को जड़ से मिटाने के लिए पंजाब की जनता द्वारा शुरू की गई एक साझा लड़ाई का प्रतीक था।
नशे के विरुद्ध दूसरे चरण का आगाज़
धालीवाल ने बताया कि इस रैली के साथ ही पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान के दूसरे चरण (Second Phase) की शुरुआत हो गई है। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार राज्य से नशे को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर चल रही अफवाहों को खारिज करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव के कारण वे डॉक्टरों की सलाह पर चेकअप के लिए अस्पताल गए थे और जल्द ही स्वस्थ होकर काम पर लौटेंगे।
विलेज डिफेंस कमेटियों को बड़ी सफलता
नशा विरोधी मुहिम में सरकार, पुलिस और जनता के तालमेल का जिक्र करते हुए धालीवाल ने एक बड़ी कामयाबी की जानकारी साझा की। विलेज डिफेंस कमेटी की गुप्त सूचना के आधार पर कोठियां गांव से 40 किलो स्मैक बरामद की गई है। इस सफलता के लिए सरकार ने संबंधित गांव के सरपंच को 10 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है। बेहतरीन काम करने वाले SHO, DSP और अन्य पुलिसकर्मियों को भी नकद इनाम दिया गया है।

विपक्ष पर तीखा हमला
अकाली दल और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए धालीवाल ने कहा कि विपक्षी दलों को सवाल पूछने से पहले यह जवाब देना चाहिए कि उन्होंने अपने लंबे शासनकाल के दौरान नशे को रोकने के लिए क्या किया। उन्होंने कड़े लहजे में चेतावनी दी कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
- बठिंडा में सख्त पाबंदियां लागू: चाइना डोर बैन, दवाइयों की बिक्री पर नियंत्रण, ट्रैक्टर स्टंट पर रोक
- सम्राट या श्रेयसी कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? CM की रेस में इन नेताओं के नाम सबसे आगे
- Rajasthan News: सुनहरा कछुआ दिखाकर 12 लाख की चपत; अजमेर में ठगों का बड़ा खुलासा, आपके पास भी आए ऐसा ऑफर तो हो जाएं सावधान
- बैलगाड़ी पर सवार BJP प्रदेशाध्यक्ष: सादगी ने जीता गांव का दिल, VIDEO वायरल
- CG Crime News : सरकारी नौकरी का झांसा देकर CHC के ड्राइवर ने युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

