शाम की चाय के साथ कुछ स्वादिष्ट स्नैक्स हो तो मजा ही आ जाता है. अनियन रिंग्स एक ऐसा क्लासिक स्टार्टर है जिसे बच्चे और बड़े सभी बड़े चाव से खाते हैं. बाहर से एकदम कुरकुरे और अंदर से नरम प्याज का स्वाद लाजवाब होता है. आज हम आपको रेस्टोरेंट स्टाइल Crispy Onion Rings और उनके साथ बनने वाली स्पेशल चटपटी डिप की आसान रेसिपी बतायेंगे. आइये जानते हैं विस्तार से.

क्रिस्पी अनियन रिंग्स बनाने की सामग्री
प्याज 2 बड़े (गोल स्लाइस में कटे हुए)
मैदा-1 कप
कॉर्नफ्लोर-2 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-1 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर-½ छोटा चम्मच
लहसुन पाउडर -½ छोटा चम्मच
नमक -स्वादानुसार
ठंडा पानी या सोडा वाटर-1 कप
ब्रेड क्रम्ब्स-1 कप
तलने के लिए तेल
विधि
- Crispy Onion Rings बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को गोल-गोल स्लाइस में काटकर उनके छल्ले (रिंग्स) अलग कर लें.
- एक बाउल में मैदा, कॉर्नफ्लोर, नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च और लहसुन पाउडर मिलाएँ.
- अब इसमें धीरे-धीरे ठंडा पानी या सोडा वाटर डालकर गाढ़ा, स्मूद बैटर तैयार करें. बैटर ज्यादा पतला न हो, वरना कोटिंग ठीक से नहीं चिपकेगी.
- पहले प्याज की रिंग्स को सूखे मैदे में हल्का सा लपेट लें. फिर बैटर में डुबोएँ. अंत में ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छे से कोट करें.
- कढ़ाही में तेल मध्यम आंच पर गरम करें. रिंग्स को गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक तलें. टिशू पेपर पर निकाल लें. ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए डबल फ्राई भी कर सकते हैं. (पहले हल्का फ्राई, फिर दोबारा तेज आंच पर 1 मिनट)

स्पेशल चटपटी डिप
सामग्री
मेयोनीज़-½ कप
टमाटर सॉस-2 बड़े चम्मच
चिली सॉस-1 छोटा चम्मच
सरसों पाउडर या मस्टर्ड सॉस-½ छोटा चम्मच
शहद-½ छोटा चम्मच
काली मिर्च-एक चुटकी
थोड़ा सा नींबू रस
विधि
सभी सामग्री को एक बाउल में अच्छी तरह मिक्स कर लें. 10–15 मिनट फ्रिज में रख दें ताकि स्वाद अच्छे से मिल जाए.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


