लखनऊ. जैसे-जैसे 2027 विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे प्रदेश का सियासी पारा चढ़ने लगा है. तमाम सियासी दल अपना समीकरण बैठाने में लग गए हैं. बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्षी दलों का तगड़ा झटका दिया है. मायावती ने किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन न करने का फैसला लिया है. इतना ही नहीं विधानसभा चुनाव को लेकर मायावती ने बड़ा दावा भी किया है.

इसे भी पढ़ें- इश्क से जरूरी कुछ नहीं! शादी के पहले प्रेमी के साथ नौ दो ग्यारह हुई दुल्हन, गहने और कैश भी ले गई साथ, फिर छोटी बहन ने जो किया…

मायावती ने पीसी कर कहा, क्षेत्रीय दलों से गठबंधन की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. मायावती ने कहा, गठबंधन से BSP को नुकसान हुआ है. दूसरे पार्टियों का वोट बसपा में शिफ्ट नहीं हुआ, लेकिन बसपा का वोट दूसरे पार्टियों को चला जाता है. हम किसी से भी गठबंधन नहीं करेंगे. अकेले चुनाव लड़कर सरकार बनाएंगे. 2007 की तरह सरकार बनाएंगे. उनका कहना है कि बसपा 2027 का विधानसभा चुनाव अकेली लड़ेगी. 403 सीटों पर बसपा अपने कैंडिडेट ही उतारेगी.

इसे भी पढ़ें- भाजपा का फर्जीनामा और चुनाव आयोग की… फार्म-7 के जरिए PDA का वोट कटवाने का आरोप, अखिलेश यादव ने घेरते हुए दिया बड़ा बयान

ऐसे में आगामी चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलने वाला है. मायावती का ये फैसला विपक्षी दलों के लिए एक तगड़ा झटका माना जा रहा है. हालांकि, इससे पहले भी कई दफा मायावती ने साफ किया था कि उनकी पार्टी किसी भी राज्य में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी. सभी जगहों पर ही अकेले के दम पर ही चुनाव लड़ेगी.