लखनऊ। यूपी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और शासन के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विवाद के दौरान बटुकों की चोटी खींचे जाने को महापाप बताया है। उनके इस बयान पर सपा के सीनियर नेता शिवपाल यादव ने पलटवार किया है। सपा नेता ने कहा कि अगर ब्रजेश पाठक को इतना ही दुख है तो उन्हें अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

शिवपाल ने ब्रजेश पाठक को घेरा

सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि जिस पार्टी ने बटुको की चोटी खींची है। ब्रजेश पाठक भी उसी पार्टी का हिस्सा है। साथ ही कैबिनट में भी शामिल है। उन्होंने खुद अपने एक बयान में कहा कि बटुकों की चोटी खींचना पाप है। ऐसे में पाप तो उन्हें भी लगेगा क्योंकि वे उसी मंत्रिमंडल के सदस्य हैं। शिवपाल से पहले अखिलेश ने इस पूरे मामले को लेकर कई बार सरकार पर हमला बोला है।

READ MORE: ‘आप पाप कर रहे हैं, आपको बाण लगेगा…’, शिवपाल यादव और एके शर्मा के बीच तीखी बहस, फिर सपा नेता ने मंत्री को जो कहा…

ब्रजेश पाठक ने क्या कहा

बता दें कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और शासन के बीच हुए विवाद को लेकर कहा कि यदि पुलिसकर्मियों को बल का प्रयोग करना है तो उनके पास अन्य संसाधन मौजूद हैं। लाठी का प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन चोटी खींचना बिल्कुल नहीं होना चाहिए। यह महापाप का कार्य है और हिंदू माइथोलॉजी में सबकुछ लिखा जाता है। दोषियों को भारी पाप लगेगा।