रेणु अग्रवाल, धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में लाइम स्टोन खदान और ड्रिलिंग के लिए जनसुनवाई के दौरान भारी बवाल हो गया। बात बिगड़ने पर ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के गाड़ियों पर पथराव कर दिया। इस अप्रत्याशित घटना के बाद अफसर गांव से उलटे पांव लौट गए। वहां की स्थिति नियंत्रण में किंतु तनावपूर्ण बताया जाता है। मामले का वीडियो भी सामने आया है।

सर्वे व ड्रिलिंग के लिए अमला गांव पहुंचा था

वायरल वीडियो में धार जिले के कुक्षी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम तलावड़ी और टकारी, बामन्दा बायड़ी, मोगरा, भीमपुरा, खेड़ली में लाइमस्टोन फैक्ट्री के सर्वे व ड्रिलिंग के लिए प्रशासन एवं पुलिस के साथ मशीन एवं अमला गांव में पहुंचा था। इस दौरान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्राम तलावड़ी, टकारी में गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी पर पथराव कर दिया।

ग्रामीणों को दी जा रही समझाइश

बता दें कि लाइमस्टोन की खोज के लिए मशीन गांव में पहुंची और जांच की जा रही थी। इसके लिए कई थानों का बल एहतियात के तौर पर पहुंचा था। ग्रामीणों द्वारा इस सर्वे का विरोध किया गया। पुलिस और प्रशासन के विरुद्ध जमकर आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों के आक्रोश का सामना किया लेकिन लाठियां नहीं भांजी। फिलहाल प्रशासन के अफसर और पुलिस ग्रामीणों से बात करने का प्रयास कर रहे है, उन्हें समझाइश दी जा रही है।

Love jihad: बीजेपी पार्षद का बेटा नाबालिग को 8 महीने से कर रहा था परेशान, वीडियो वायरल की धमकी

बड़ी खबरः नगर पालिका अध्यक्ष को जेल, ऑडियो वायरल होने पर बीजेपी ने 4 दिन पहले ही पार्टी से

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m