विकास कुमार, सहरसा। जिले में बैखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। दरअसल, यहां बाइक सवार अपराधियों ने स्कूल से पढ़कर घर लौट रही कक्षा 7वीं के छात्र को गोली मार दी। सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घटना सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा के समीप की है। पीड़ित छात्र की पहचान अनुज कुमार निराला के 13 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है, जो सदर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी स्थित निजी स्कूल विद्यानिकेतन से पढ़कर अपने घर सिमराहा लौट रहा था। घायल छात्र को इलाज के लिए आनन फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घटना के बाद से छात्र के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है फिलहाल छात्र को किसने और क्यों गोली मारी है यह स्पष्ट नही हो सका है, लेकिन जिस तरीके से अपराधियों दिनदहाड़े इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो अपराधियों के बीच पुलिस का भय खत्म हो गया हो।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


