रायपुर. राजधानी के स्वर्ण भूमि स्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के निवास पर बुधवार को आयोजित सतसंग कार्यक्रम में निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सनातन परंपराओं का पालन करने वाला धार्मिक राज्य है, जहां घर-घर में देवपूजा, उपासना और शास्त्र-पाठ की परंपरा जीवित है. उन्होंने प्रदेशवासियों को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि उन्हें सरल, सहज और सुलभ मुख्यमंत्री प्राप्त हुआ है, जो आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं.


स्वामी कैलाशानंद गिरी ने बताया कि वे गौरी शंकर अग्रवाल के पुत्र नितिन अग्रवाल के आग्रह पर उनके निवास पहुंचे थे, जहां दो दिन सत्संग और विशेष अभिषेक का आयोजन किया गया. अभिषेक के दौरान पूरे छत्तीसगढ़ के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय भी शामिल हुए. उन्हें सभी साधु– संतों का और हमारा आशीर्वाद सदैव मिलता रहता हैं. वें संत प्रेमी भी हैं.
कार्यक्रम के दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी ने गौरी शंकर अग्रवाल और उनके पुत्र को दीक्षा भी प्रदान की. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों में संतों के प्रति स्वाभाविक सम्मान और आध्यात्मिक चेतना विद्यमान है. पूरे छत्तीसगढ़ को एक यशस्वी सीएम प्राप्त हुआ हैं, उनका चिरकाल तक प्रजा से संबंध बना रहें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


