कुंदन कुमार, पटना। बिहार विधान सभा में आज गुरुवार (19 फरवरी) को बजट सत्र के 13वें दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सदन में सरकार की ओर से पेश किए गए बजट पर चर्चा के दौरान राज्य के विकास कार्यों, योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और किसानों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होना है।
सत्र में भाग लेने के लिए सीएम नीतीश विधानसभा पहुंच चुके हैं। धीरे-धीरे विधायकों और मंत्रियों के भी पहुंचने का सिलसिला जारी है।
सदन के बाहर विपक्ष का हंगामा
बिहार विधानसभा का बजट सत्र जारी है। ऐसे में विपक्ष लगातार अपराध और रोजगार समेत कई मुद्दो को लेकर सरकार को घेर रही है। आज भी विपक्ष के सदस्य राज्य मे बढ़ते अपराध, महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार और दुष्कर्म के मामले पर सरकार को सदन में जवाब देने की मांग के साथ सदन के बाहर प्रदर्शन किया है। विपक्ष ने सरकार के इस रवैये को तनाशाह बताते हुए लगातार उसके खिलाफ नारेबाजी कर रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


