देहरादून. चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है. अब हेली सेवा को सुरक्षित बनाने के लिए एटीसी सिस्टम प्रणाली स्थापित की जाएगी. पिछले साल हुए हादसों को मद्देनजर रखते हुए डीजीसीए और यूकाडा ने हेलिकॉप्टरों की सुरक्षित उड़ान के लिए ये कदम उठाया है.
इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड ने सौर ऊर्जा स्थापना में 01 गीगावाट का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया, CM धामी बोले- सौर ऊर्जा को जनआंदोलन का रूप दिया
बता दें कि केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम में एटीसी प्रणाली स्थापित करने का अहम फैसला लिया गया है. एटीसी प्रणाली स्थापित होने से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की पल-पल की जानकारी मिलेगी. हेलीकॉप्टर की लाइव ट्रैकिंग से हर मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी. हेली सेवा का टेंडर प्रक्रिया शुरू है, जो 25 फरवरी तक पूरी हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा ने जो आपराधिक कृत्य किया, वह…’, हरीश रावत ने धामी सरकार पर बोला हमला, मुस्लिम यूनिवर्सिटी और कानून व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा बयान
जानकारी के अनुसार, पिछले साल केदारनाथ औऱ उत्तरकाशी में दो हेलिकॉप्टर हादसों में 13 लोगों की मौत हुई थी. एटीसी प्रणाली स्थापित हो जाने से हादसों को रोका जा सकेगा, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा को और सुगम बनाया जा सकेगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


