फिरोजाबाद. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां गुरुवार की सुबह 2 दोस्त अपने घर से टहलने के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि आज उनकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा. हाइटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ जाने से दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा.

इसे भी पढ़ें- रात के अंधेरे में मौत का तांडवः नहर में जा समाई तेज रफ्तार कार, डूबने से 4 युवकों की उखड़ी सांसें, जानिए कैसे घटी खौफनाक घटना…

बता दें कि पूरा मामला जसराना तहसील क्षेत्र के रुहासी पट्टी गांव का है. जहां रहने वाले प्रदीप और भूपेंद्र गुरुवार को सुबह टहलने के लिए निकले थे. इसी दौरान दोनों के ऊपर हाइटेंशन बिजली का तार टूटकर गिर गया. तार की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद गांव के लोगों के बीच हड़कंप मच गया. तत्काल बिजली विभाग को फोन कर घटना की जानकारी दी और लाइन को कटाने कहा.

इसे भी पढ़ें- ‘स्वास्थ्य मंत्री की लापरवाही और कमीशनखोरी…’, सपा सुप्रीमो का ब्रजेश पाठक पर करारा हमला, जानिए अखिलेश यादव ने ऐसा क्या कहा ?

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमले के अधिकारी मौके पर पहुंचे. इस दौरान पुलिस ने लाश को पंचनामा कर पीएम के लिए भेजने की कोशिश की तो गुस्साए ग्रामीणों ने लाश उठाने से मना कर दिया. इस दौरान गांव वालों ने मांग करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और हाइटेंशन बिजली का तार गांव से हटवाया जाए.