पटना। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का 13वां दिन हंगामेदार रहा। राजद एमएलसी सुनील सिंह ने शराबबंदी कानून पर सरकार को घेरते हुए बेहद तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि बिहार में शराबबंदी महज कागजों पर है और स्थिति यहां तक बिगड़ चुकी है कि विधानसभा के भीतर भी शराब की डिलीवरी संभव है।
उड़ता पंजाब बना बिहार
सुनील सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के करीबी ताकतवर नेता हर शाम शराब पार्टियां करते हैं, लेकिन रसूख के कारण उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने बिहार की तुलना उड़ता पंजाब से करते हुए कहा कि राज्य में अब शराब के साथ-साथ सूखे नशे का कारोबार भी तेजी से पैर पसार चुका है।
जमीन कब्जा मामला
सदन में जहानाबाद के राजद विधायक राहुल कुमार ने इस्लामपुर में गैर-मजरूआ जमीन पर अवैध कब्जे का मुद्दा उठाया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मंत्री जी के अपने लोग ही उनका पैर खींच रहे हैं। इस पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, अंगद का पैर कोई नहीं खींच सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मिशन भ्रष्टाचार मुक्त है और उनकी कड़वी दवा का असर जल्द दिखेगा।
DJ पर सख्ती
सदन में डीजे (DJ) के शोर से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं, विशेषकर हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों पर भी चिंता जताई गई। सदस्यों ने पूछा कि जब निर्माण पर रोक नहीं है, तो इस्तेमाल कैसे रुकेगा? इस पर परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने घोषणा की कि बिना अनुमति गाड़ियों में डीजे लगवाने वालों के खिलाफ 15 दिनों के भीतर राज्यव्यापी अभियान चलाकर रोक लगाई जाएगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


