चंकी बाजपेयी, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्लॉट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर भूमाफिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चंदननगर पुलिस ने फारूख उर्फ लबू पिता नूर मोहम्मद, निवासी चंदू वाला रोड को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि आरोपी फारूख ने कई भोले-भाले लोगों को प्लॉट देने का लालच देकर उनसे भारी रकम वसूली और फिर फरार हो गया। इस मामले में फरियादी मुदस्सर नागौरी ने धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया था।

READ MORE: भोपाल निगम कमिश्नर संस्कृति जैन को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने अवमानना का मामला किया निरस्त,  सिंगल बेंच के दोषसिद्धि आदेश पर लगी रोक हटाई

पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में थी और मुखबिर की सूचना पर सफलता मिली। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, फारूख उर्फ लबू के खिलाफ पूर्व में कुल 6 अपराध दर्ज हैं, जिनमें से 4 मामले प्लॉट की धोखाधड़ी से जुड़े हैं। ये सभी मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। पुलिस का कहना है कि वे प्रयास करेंगे कि जिन लोगों का इस भूमाफिया ने प्लॉट और जमीन के नाम पर पैसा ठगा है, उन्हें न्याय दिलवाया जा सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m