सोहराब आलम/​मोतिहारी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं और आज मोतिहारी के कृषि विज्ञान केंद्र में उन्होंने एक बार फिर अपनी बातों से सियासी पारा चढ़ा दिया है। आगामी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स 2’ (द केरल स्टोरी के संदर्भ में चर्चित विवाद) को लेकर हो रहे विरोध पर मंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

​फिल्म के विरोध को बताया वोट बैंक की राजनीति

​गिरिराज सिंह ने फिल्म का समर्थन करते हुए कहा कि जो लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं, वे दरअसल वोट की राजनीति में लगे हैं। उन्होंने कहा, विरोधी दल नहीं चाहते कि देश की जनता वह सच्चाई जाने जो केरल में हो रही है। लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्मांतरण जैसे गंभीर विषयों पर आधारित यह कहानी देश के युवाओं के सामने आनी जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक युवा पीढ़ी इस सच्चाई से वाकिफ नहीं होगी, तब तक देश में असली सामाजिक समरसता कायम नहीं हो सकती।

​दिल्ली में शराबबंदी और शोएब जमाई की मांग

​रमजान के दौरान दिल्ली में शराबबंदी की मांग करने वाले AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शोएब जमाई के बयान पर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को इस संवेदनशील विषय पर उचित और तर्कसंगत फैसला लेना चाहिए।

​बिहार में शराबबंदी की समीक्षा पर बोले मंत्री

​RLM विधायक माधव आनंद द्वारा बिहार में शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग पर गिरिराज सिंह ने नपे-तुले अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के मामले में राज्य सरकार वही कदम उठाएगी जो बिहार की जनता और राज्य के हित में होगा।