कुंदन कुमार/ पटना। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर होने वाले आगामी चुनाव ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। एनडीए गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय माना जा रहा है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के खाते में दो-दो सीटें जाने की उम्मीद है। वहीं, पांचवीं सीट एनडीए के किसी सहयोगी दल को दी जा सकती है।
एनडीए सहयोगियों में छिड़ी होड़
इस एक अतिरिक्त सीट के लिए एनडीए के तीन प्रमुख घटक दलों के बीच मूक प्रतिस्पर्धा जारी है:
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): चिराग पासवान की पार्टी इस रेस में सबसे आगे मानी जा रही है।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM): जीतन राम मांझी की पार्टी भी अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर रही है।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी तीसरे नंबर पर अपनी संभावना तलाश रही है।
क्या रीना पासवान जाएंगी राज्यसभा?
चर्चाओं का बाजार गर्म है कि यदि यह सीट चिराग पासवान के पाले में आती है, तो वे अपनी मां रीना पासवान को राज्यसभा भेज सकते हैं। चिराग पासवान और उनकी पार्टी के रणनीतिकार इसके लिए अंदरूनी तौर पर बिसात बिछाने में लगे हैं। रीना पासवान को सदन भेजने के पीछे दिवंगत नेता रामविलास पासवान की विरासत को और मजबूती देने और परिवार के भीतर संतुलन बनाए रखने का संकेत देखा जा रहा है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


