अजयारविंद नामदेव, शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मंदिर के एक पुजारी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ करीब 8 वर्षों तक शारीरिक शोषण किया, बल्कि जातिगत टिप्पणी करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटनाक्रम की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी, जब सीधी जिले की निवासी 28 वर्षीय पीड़िता शहडोल के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में दर्शन के लिए आई थी। वहीं उसकी मुलाकात मंदिर के पुजारी आशीष राज तिवारी उर्फ छोटू से हुई। आरोप है कि पुजारी ने मीठी बातों और प्रेम का जाल बुनकर युवती का विश्वास जीता,उसने युवती के माता-पिता से भी मुलाकात की और जात-पात की दीवारों को दरकिनार कर शादी करने का वादा किया।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे सीधी से रीवा ले गया और वहां किराए के मकान में रखा। इसके बाद 2021 में उसे शहडोल लाया गया। इन 8 सालों के दौरान आरोपी लगातार पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा, जब भी युवती विवाह के लिए दबाव बनाती, आरोपी कभी अपने बड़े भाई की शादी तो कभी अन्य पारिवारिक कारणों का हवाला देकर बात टाल देता। हाल ही में जब पीड़िता ने अंतिम बार शादी की बात की, तो आरोपी का असली चेहरा सामने आ गया, पुजारी ने पीड़िता पर जातिगत टिप्पणी करते हुए विवाह से साफ इनकार कर दिया और कहा कि समाज में मेरा सम्मान है, मैं तुमसे शादी नहीं करूँगा, विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
कानूनी कार्रवाई
थक-हारकर पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ महिला थाना शहडोल में आपबीती सुनाई, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी आशीष राज तिवारी के विरुद्ध: धारा 69, 351(3) BNS (शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और धमकी) SC/ST एक्ट की विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है। यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी है कि कैसे धर्म के चोले में छिपे कुछ लोग मानवीय संवेदनाओं और कानून के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
इस मामले में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय शहडोल राजेंद्र मोहन दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि विराटेश्वरी दुर्गा मंदिर के पुजारी पर एक महिला ने 5 सालों से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है, पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में मामला दर्ज कर मामले में वैधानिक कार्यवाही की गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


