MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज गुरुवार 19 फरवरी को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

27% ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। छत्तीसगढ़ की तर्ज पर बढ़े हुए आरक्षण पर मध्य प्रदेश सरकार नियुक्तियां कर सकती है। हालांकि एक्ट सही या गलत इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। इसके साथ ही अब इस मामले की सुनवाई मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ही करेगा। SC ने कहा कि सुनवाई के लिए हाईकोर्ट स्वतंत्र है। पढ़ें पूरी खबर

बैतूल में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सावंगा में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। यहां एक 25 वर्षीय युवक ने अपनी मां, पिता और छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी युवक को मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

MP की सियासत में एपस्टीन फाइल्स की एंट्री

मध्यप्रदेश की सियासत में एपस्टीन फाइल्स की एंट्री हो गई है। मध्यप्रदेश में ढाई लाख महिलाएं और बच्चियों के गुमशुदा का मामला सामने आया है। विधानसभा के बजट सत्र में लगाए गए सवाल के जवाब में चौंकाने वाले आंकड़े आए है। पढ़ें पूरी खबर

स्कूल छोड़ने वाला ऑटो चालक ही बना दरिंदा

 मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक स्कूली छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। स्कूली छात्र मात्र 15 साल की है, जिसके साथ एक 50 वर्ष के अधेड़ उम्र के ऑटो ड्राइवर ने ही रेप कर दिया। यह पूरा मामला 7 दिन बाद सामने आया है, जब स्कूली छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। तब जोर देकर उनके घर वालों ने उससे पूछा की किस कारण वह स्कूल नहीं जा रही है, तब यह पूरा मामला सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर

रायपुर के चंद्रखुरी में लगेगी ग्वालियर में बनी 51 फीट वनवासी राम प्रतिमा

भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर स्थित चंद्रखुरी मे लगने भगवान श्री राम की वनवासी स्वरूप वाली 51 फीट ऊंची मूर्ति आखिरकार रवाना हो गई है। मूर्तिकार और ठेकेदार के बीच भुगतान विवाद में उलझी यह मूर्ति बीते 06 महीने से ग्वालियर में तैयार रखी हुई थी। पढ़ें पूरी खबर

वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक गंभीर घटना की खबर सामने आई है। शमशाबाद वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम छापर उमरिया में वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह हमला तब हुआ जब टीम मुखबिर की सूचना पर सर्च वॉरेंट लेकर अवैध रूप से काटी गई सागौन (टीक) की लकड़ी जब्त करके वन चौकी ले जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर

इंदौर में 12 से 15 मार्च 2026 तक सनातन प्रीमियर लीग

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आगामी 12 से 15 मार्च 2026 तक सनातन प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। सनातन प्रीमियर लीग का उदेश्य युवाओं तक पहुंचाना और युवाओं में संस्कार का आह्वान करना है।संसार में सबसे बड़ी संपत्ति है संस्कार, संस्कारों का होना बहुत जरूरी है। पढ़े पूरी खबर

भोपाल निगम कमिश्नर संस्कृति जैन को बड़ी राहत

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल नगर निगम की आयुक्त IAS संस्कृति जैन को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ चल रही अवमानना की कार्रवाई को पूरी तरह निरस्त कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर

महाकाल भक्तों के लिए जरूरी खबर

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुलभ, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया का विस्तार करते हुए, समिति ने बाबा महाकाल की ‘संध्या आरती’ और ‘शयन आरती’ की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। पढ़ें पूरी खबर

डबरा में बागेश्वर बाबा का दिव्य दरबार

मध्य प्रदेश के डबरा में आयोजित नवग्रह शक्ति पीठ की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज 12 बजे से दिव्य दरबार लगाएंगे। इससे पहले बागेश्वर बाबा की हनुमान कथा के दूसरे दिन सुपरस्टार आशुतोष राणा, मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत अन्य हस्तियां शामिल हुईं। पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m