अमेठी। जिले में सुसाइड नोट में अपनी पीड़ा लिखकर प्राइमरी के टीचर ने फांसी लगा ली। प्रतापगढ़ जिले के गौहानी स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात राम प्रकाश वर्मा की ड्यूटी फिलहाल बोर्ड एग्जाम में चल रही थीं। साथ ही बीएलओ का कार्य भी देख रहे थे। इस कारण कुछ समय से मानसिक दबाव में थे। 

मानसिक दबाव में थे टीचर

मृतक के बेटे आलोक ने बताया कि उन के पिता काम के दबाव में मानसिक तनाव में थे। बोर्ड परीक्षा से ड्यूटी पूरी करने के बाद गांव पहुंचे थे। इस दौरान बीआरसी ने कॉल करके एसआईआर के तहत आधार फीडिंग को जल्दी से जल्दी करने की बात कही थी और नहीं करने पर चेतावनी भी दी थी। पापा ने यह मुझे और दादा दोनों को बताई थी।

READ MORE: यमुना एक्सप्रेसवे पर बनेगा हाइपरस्केल डेटा सेंटर: यीडा क्षेत्र में 400 करोड़ का होगा निवेश, 7000 सर्वर रैक की होगी क्षमता

फंदे से लटकी मिली लाश

आलोक ने आगे बताया कि उसके बाद पापा खाना खाकर बाजार वाले घर चले गए। रात के तकरीबन 11 बजे दादा ने पापा को फोन लगाया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। कई बार फोन करने पर जब जवाब नहीं मिला तो हमने पड़ोसी को कॉल किया। पड़ोसी तत्काल घर पहुंचे तो उन्हें घर के अंदर झांककर देखा तो हाल में पिता का शव फंदे से लटका था।

READ MORE: 600 किमी रफ्तार वाली मैग्लेव में सफर करेंगे सीएम योगी, जापान की भविष्य की रेल तकनीक से होंगे रूबरू

मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसनेबीएलओ कार्य के साथ बोर्ड परीक्षा ड्यूटी लगने से मानसिक रूप से परेशान होने की बात लिखी है। साथ ही किसी को जिम्मेदार न ठहराने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पूरे मामले की छानबीन चल रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।