बलिया। जिले के रानीगंज बाजार स्थित एक घर से किरयाना व्यापारी रवि गुप्ता (30) का फंदे से लटकता शव मिला। उसी कमरे से पुलिस ने दो दिन से गायब रेखा किन्नर का शव बरामद किया।
रेखा किन्नर का मिला शव
पुलिस ने रवि की पत्नी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर उसी कमरे में रखे बक्से से बोरी में बंद दो दिन से गायब रेखा किन्नर का शव मिला।
READ MORE: हे भगवान! प्रसव पीड़ा बर्दाश्त नहीं हुई तो महिला ने चाकू से फाड़ लिया पेट, अब लड़ रही जिंदगी के लिए जंग
लालच में किन्नर की हत्या की आशंका
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक किन्नर के पास आभूषण व नकदी होने के कारण लालच में उसकी हत्या कर शव छिपाने के लिए बक्से में रखा गया था।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें
- English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


