AI समिट में पीएम मोदी ने दिया MANAV मंत्र, जानें क्या है इसकी फुल फॉर्म?

AI समिट के दौरान प्रधानमंत्री ने AI के लिए एक नया विजन पेश किया, जिसे उन्होंने MANAV नाम दिया.

उनका कहना था कि AI के दौर में इंसान सिर्फ डेटा बनकर न रह जाए. तकनीक इंसान के लिए होनी चाहिए, इंसान तकनीक के लिए नहीं.

MANAV मंत्र  की फुल फॉर्म क्या है चलिए जानते हैं...

M – Moral and Ethical System -  AI नैतिक मूल्यों और एथिकल गाइडलाइन पर आधारित हो. इसका यूज सही और जिम्मेदार तरीके से किया जाए.

A – Accountable Governance - AI के लिए पारदर्शी और जिम्मेदार शासन व्यवस्था हो. इसके नियम साफ और जवाबदेही तय हो.

N – National Sovereignty - जिस देश का डेटा है, उस पर उसी का अधिकार हो. डेटा सुरक्षा और डिजिटल संप्रभुता बेहद जरूरी है.

A – Accessible and Inclusive - AI पर किसी एक देश या कंपनी का एकाधिकार न हो. यह सबके लिए सुलभ और समावेशी हो, खासकर ग्लोबल साउथ के देशों के लिए,

V – Valid and Legitimate - AI का यूज कानून के दायरे में हो. यह वैध और विश्वसनीय होना चाहिए

India’s Richest Person: आजादी के बाद कौन था देश का सबसे अमीर शख्स?