दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में कॉलेज प्राचार्य से धोखाधड़ी कर एक करोड़ 4 लाख की ठगी के मामले में नया मोड़ सामने आया है, जिसमें एक और पीड़ित आवेदन लेकर थाने पहुंचा। आरोपी ने उसे भी अपना जीजा बनाकर 15 लाख रुपये ऐंठे है। उसे भी 6 किलो 200 ग्राम सोने का लालच दिखाकर धीरे-धीरे कर 15 लख रुपए ऐंठ लिए। पीड़ित व्यक्ति के अनुसार आरोपी अंकित शर्मा ने उसे घर के पूजा रूम में रखे एक बॉक्स को दिखाया, जिसके अंदर लोहे के टुकड़े थे जिनपर गोल्डन कलर किया था, उनके ऊपर सिंदूर डाल रखा था। जिसमे लोग ये पहचान न सके कि लोहा है या सोना। पहले आरोपी ने उसकी दुकान पर आना-जाना शुरू किया और उससे संबंध बनाएं, इसके बाद पैसों का लेनदेन शुरू किया, एक दो बार तो आरोपी द्वारा पैसे वापस दे दिए गए, लेकिन धीरे-धीरे आरोपी ने पीड़ित को लालच देकर पैसे लेते रहा। पीड़ित ने बताया कि करीब 10 लाख रुपए लोन उठाकर दिए, बाकी पैसे मैंने कुछ कैश और अपनी गाड़ी बेच कर दिए थे।
READ MORE: इंदौर के एमवाय अस्पताल परिसर में मस्जिद के नाम पर 30 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर अवैध कब्जा: प्रशासन ने घोषित किया अवैध, अब बेदखली की कार्रवाई तय
पीड़ित अमित तिवारी ने बताया कि यह अंकित शर्मा है,जो लोगो को रिश्तेदार बना कर पैसे की ठगी करता है ओर लालच देकर लोगो को उलझाता है। पहले रिश्तेदार बना कर पैसे उधार ले लेता है। फिर लालच देकर उलझा लेता है, जब तक लोगो के 2,5 लाख रुपए फस जाते है। मेरे साथ पहले व्यवहार बनाएं इसके बाद पैसे लिए जब 2,3 लाख ले लिए टब मुझे जीजा बना लिया। फिर मुझे सोने का लालच दिया बोला मेरे पास सोना रखा है, एक बॉक्स दिखाया बोला इसमें सोना है। कसम भी खाई इसके साथ इसकी पत्नी,माँ भी शामिल थी। इन्होंने कहा कि हमारी मदद कर दो अभी हमे पैसे की जरूरत है, हम सोना बेच कर आपके पैसे लोटा देंगे। तब धीरे धीरे मेने इन्हें 15 लाख रुपये दे दिए। मेने लोन लिया है 10 लाख का ओर मेने अपनी गाड़िया बेच कर पैसे दिए है।
READ MORE: दुकानदार को उधारी के पैसे मांगना पड़ा भारीः युवक ने अपने साथियों के साथ कर दी जमकर मारपीट, FIR दर्ज
थाना प्रभारी कंचन ठाकुर ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था। इससे रिमांड के दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी, बुलेट और लगभग 30 ग्राम सोना और कुछ कैश वसूल किया गया है। यह लोगों को सोने का लालच देकर पैसे की ठगी करता था। इसने धोखाधड़ी करके जो पैसा लिया था उससे कुछ प्रॉपर्टी खरीदी थी, उसके भी कागजात हमने बरामद कर लिए हैं। हाल ही में अभी एक व्यक्ति द्वारा भी आवेदन दिया गया है, कि उसके साथ भी आरोपी ने ठगी की थी, इस मामले की भी जांच की जाएगी। इसके बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


