कोई नया समान लो तो आजकल सभी में स्टिकर या प्राइस टैग लगा होता है, जिसे हटाने के बाद बचा हुआ चिपचिपा गोंद सच में परेशान कर देता है और दिखने में भी ये बहुत खराब लगता है. लेकिन अच्छी बात यह है कि इसे हटाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती घर में मौजूद चीजों से ही काम हो जाता है. नीचे कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय दिए गए हैं, जिससे आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

गर्म पानी और साबुन

किसके लिए बेहतर-कांच, प्लास्टिक, स्टील एक कटोरे में गर्म पानी लें और उसमें थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड मिलाएं. स्टिकर वाली जगह को 10–15 मिनट भिगो दें (या गीला कपड़ा रख दें). फिर स्पंज या कपड़े से रगड़कर साफ करें. हल्के गोंद के लिए यह सबसे आसान तरीका है.

खाना पकाने का तेल (सरसों/नारियल/रिफाइंड)

किसके लिए बेहतर-प्लास्टिक, लकड़ी, कांच गोंद वाली जगह पर थोड़ा सा तेल लगाकर 15–20 मिनट छोड़ दें. फिर सूखे कपड़े से रगड़कर साफ करें. अंत में साबुन वाले पानी से धो लें. तेल गोंद को ढीला कर देता है.

नींबू या सिरका

किसके लिए बेहतर-कांच, टाइल्स, धातु नींबू का रस या सफेद सिरका गोंद पर लगाएं. 10 मिनट बाद कपड़े से रगड़ें. यह प्राकृतिक और केमिकल-फ्री तरीका है.

बेकिंग सोडा + तेल

बेकिंग सोडा और थोड़ा तेल मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे गोंद पर लगाकर 5–10 मिनट छोड़ दें. फिर हल्के हाथ से रगड़ें. जिद्दी गोंद के लिए कारगर उपाय.

हेयर ड्रायर का इस्तेमाल

किसके लिए बेहतर-दीवार , फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक आइटम (सावधानी से) हेयर ड्रायर से 30–60 सेकंड तक स्टिकर पर गर्म हवा दें. गोंद नरम हो जाएगा और आसानी से निकल जाएगा. इलेक्ट्रॉनिक सामान पर ज्यादा गर्मी न दें.

रबिंग अल्कोहल या सैनिटाइजर

किसके लिए बेहतर-कांच, प्लास्टिक, धातु कॉटन में थोड़ा अल्कोहल लेकर गोंद पर रगड़ें. कुछ ही मिनटों में चिपचिपापन हट जाएगा.

ध्यान रखने वाली बातें

  1. नुकीली या धारदार चीज़ (चाकू, ब्लेड) का इस्तेमाल न करें, इससे सतह खराब हो सकती है.
  2. पहले किसी कोने पर टेस्ट कर लें, खासकर लकड़ी या पेंटेड सतह पर.
  3. इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर तरल पदार्थ कम से कम इस्तेमाल करें.