श्री आनंदपुर साहिब। 27 फरवरी से शुरू होने वाले छह दिवसीय राष्ट्रीय पर्व होला महल्ला के पावन अवसर पर गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब आने वाली संगतों के लिए पंजाब सरकार ने अहम पहल की है। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इस बार 27 फरवरी से 1 मार्च तक कीरतपुर साहिब और 2 से 4 मार्च तक श्री आनंदपुर साहिब में होला महल्ला मनाया जा रहा है। पहली बार श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए “ट्रॉली सिटी” और “टेंट सिटी” की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि होला महल्ला में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब पहुंचते हैं। ऐसे में उनके ठहरने और वाहनों की पार्किंग बड़ी चुनौती बन जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रॉली सिटी स्थापित की जा रही है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि करीब साढ़े पांच एकड़ क्षेत्र में झिंजड़ी और चरण गंगा खड्डु इलाके को ट्रॉली सिटी के लिए चिह्नित किया गया है। ट्रॉली सिटी में गांवों से ट्रॉलियों में आने वाली संगत को सुव्यवस्थित पार्किंग की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा लगभग 8 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित टेंट सिटी तैयार की जा रही है। यहां होला महल्ला के दौरान श्रद्धालुओं को ठहरने की मुफ्त सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। खास बात यह है कि यह टेंट सिटी केवल होला महल्ला तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अगले एक वर्ष तक स्थायी रूप से स्थापित रहेगी। इससे मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत गुरुनगरी में गुरुधामों के दर्शन के लिए आने वाली संगतों को भी ठहरने में आसानी होगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य संगतों को साफ-सुथरा, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। इसलिए टेंट सिटी में पीने के स्वच्छ पानी, साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी ट्रैफिक प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। इस पहल से न केवल श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि गुरुनगरी में धार्मिक पर्यटन को भी नया बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
- CG NEWS : मां की गिरफ्तारी से आहत बेटे ने किया सुसाइड, एक गलत कदम से पूरा परिवार हुआ तबाह, जानिए क्या है पूरा मामला…
- ‘नाबालिग अब बंद बन गया है…’, सम्राट चौधरी द्वारा हाथी कहे जाने पर पप्पू यादव का तगड़ा पलटवार, बोले- कमीशन बटोरने के लिए पगड़ी उतार बना लिया गमछा
- पीएम आवास के पास 3 झुग्गियां हटेंगी, 6 मार्च तक खाली करने का अल्टीमेटम; 717 परिवारों को किया जाएगा शिफ्ट
- राजधानी में किडनैपिंग : 2 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद, झोपड़ी में दो युवकों को बनाया बंधक, 6 आरोपी गिरफ्तार
- MP Budget Session 2026: प्रति व्यक्ति आय में सरकार ने किया गुमराह, डॉ राजेंद्र सिंह ने कहा- छत्तीसगढ़ से भी पीछे, विधायक मरकाम बोले- नर्मदा किनारे गांव गांव बिक रही शराब


