पटना। राजधानी के व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र बाकरगंज में गुरुवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पैसों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक मोबाइल दुकानदार और कुछ युवकों के बीच हुई बहस मारपीट में बदल गई, जिसके बाद इलाके में दो राउंड फायरिंग की गई।
लेन-देन के विवाद में चली गोली
मामला पीरबहोर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मोबाइल दुकानदार और एक युवक के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार की ओर से कथित तौर पर फायरिंग कर दी गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और FSL जांच
सूचना मिलते ही पीरबहोर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली खोखे बरामद किए हैं। सिटी एसपी (सेंट्रल) भानु प्रताप सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया। दहशत फैलाने और अवैध फायरिंग के आरोप में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
BN कॉलेज के छात्रों पर FIR
थानाध्यक्ष शहजाद गद्दी के अनुसार, इस मामले में 7 नामजद और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि विवाद में शामिल युवक बीएन कॉलेज के छात्र थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान सटीक तरीके से की जा सके। फिलहाल, विशेष टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


