महाराष्ट्र ATS ने यवतमाल और अहिल्यानगर जिले में फुटबॉल क्लबों के नाम पर संचालित कट्टरपंथी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने 21 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें यवतमाल और अहिल्यानगर के अलावा कई और जगह शामिल हैं। इस कार्रवाई के तहत कई युवकों से पूछताछ की गई और मोबाइल फोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआती जाँच में सामने आया कि मुस्लिम युवाओं को को सोशल मीडिया के जरिए भारत-विरोधी और कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए ब्रेनवॉश किया जा रहा था। फुटबॉल के नाम पर युवाओं को केरल और बंगाल के चरमपंथी शिविरों में भेजा जा रहा है।
ATS ने यह कार्रवाई इनपुट के आधार पर की है। जाँच एजेंसी को सूचना मिली थी कि पुसाद और उमरखीद के कुछ युवा कट्टरपंथी हैं और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल हैं। अधिकारियों ने खंगाला तो पाया कि फुटबॉल क्लबों के नाम पर युवाओं को ब्रेनवॉश किया जा रहा है।
यह भी सामने आया कि अहिल्यानगर और यवतमाल में ATS ने जिन घरों में छापेमारी की है, वो मुस्लिम युवक उच्च शिक्षित हैं। ये युवा देशभर में फैले ‘आतंकवादी मॉड्यूल’ के संपर्क में हैं। ATS पिछले 6 महीनें से इन युवकों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इन युवाओं को पैसे का लालच, खेल में अवसर और नौकरी का प्रलोभन देकर कट्टरपंथी गतिविधियों में धकेला जा रहा था।
हालाँकि, ATS ने अब तक कोई आधिकारिक मामला दर्ज नहीं किया है। जब्त किए गए डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। इसी के साथ संदिग्ध युवाों की आवाजाही और बैठकों के नेटवर्क को ट्रेस किया जा रहा है। जाँच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


