Crispy Aloo Lachha Recipe : शाम की चाय के साथ अगर कुछ करारा, मसालेदार और हलवाई-स्टाइल मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. ऐसे में अक्सर लोग कुरकुरे पकौड़े बना कर इसका मजा लेते हैं. लेकिन अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो इस बार बना सकते हैं आलू लच्छा नमकीन. ये बिल्कुल खस्ता और लंबे समय तक कुरकुरी रहने वाली रेसिपी है. तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

सामग्री
आलू -3–4 बड़े (स्टार्च वाले)
ठंडा पानी + बर्फ के टुकड़े
तलने के लिए तेल
नमक -स्वादानुसार
काला नमक-½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-½ छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर-¼ छोटा चम्मच
चाट मसाला-½ छोटा चम्मच
चुटकीभर हींग (वैकल्पिक)
विधि
- सबसे पहले आलू छील लें. कद्दूकस या स्लाइसर की मदद से पतले लंबे लच्छे काट लें. जितने पतले लच्छे होंगे, उतने ज्यादा कुरकुरे बनेंगे.
- कटे हुए आलू को तुरंत बर्फ वाले ठंडे पानी में 15–20 मिनट भिगो दें. 2–3 बार पानी बदलकर धो लें. इससे अतिरिक्त स्टार्च निकल जाएगा और लच्छे आपस में चिपकेंगे नहीं.
- आलू को छलनी में निकालकर साफ कपड़े या किचन टॉवल पर फैला दें. पूरी तरह सूखना जरूरी है. अगर पानी रह गया तो लच्छे कुरकुरे नहीं बनेंगे.
- कढ़ाही में तेल गरम करें (मध्यम आंच). थोड़ा-थोड़ा करके आलू डालें. हल्के हाथ से चलाते रहें ताकि चिपकें नहीं. सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
- पहले हल्का तल लें, निकालकर 2–3 मिनट ठंडा करें, फिर दोबारा तेज आंच पर 1 मिनट तलें – इससे लच्छे और ज्यादा क्रिस्पी बनेंगे.
- गरम-गरम लच्छों पर नमक, काला नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च, चाट मसाला और हींग छिड़कें. हल्के हाथ से मिला लें. पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही एयरटाइट डिब्बे में रखें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


