Raipur Kidnapping Case : शिवम मिश्रा, रायपुर. रायपुर कमिश्नरेट के वेस्ट जोन के करबला किडनैपिंग केस का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. आरोपियों ने 2 लाख रुपए के लेने-देन के विवाद को लेकर क्राइम की प्लानिंग की थी. कट्टों की नोक पर 2 युवकों को किडनैपिंग कर झोपड़ी में बंधक बनाया गया, जहां उसने मारपीट कर जबरदस्ती जमीन दस्तावेजों पर दस्तखत करावाए गए. बैंक दस्तावेज समेत अन्य सामान लूट लिया गया. मामले में पुलिस ने छापा मारकर अपहृत दो युवकों को सकुशल बरामद किया. वहीं 6 आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें : CG NEWS : मां की गिरफ्तारी से आहत बेटे ने किया सुसाइड, एक गलत कदम से पूरा परिवार हुआ तबाह, जानिए क्या है पूरा मामला…

दरअसल, पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है. 19 फरवरी को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आजाद चौक के अंतर्गत रामकुंड क्षेत्र के घोराही तालाब में दो व्यक्तियों को अवैध रूप से बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है. सूचना को गंभीरता से ले पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल ने पुलिस टीमों को एक्टिव किया. उन्होंने एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा एवं एसीपी ईशु अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आजाद चौक थाना पुलिस की टीम बनाई. टीम ने इलाके की घेरेबंदी कर तलाशी शुरू की. संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक झोपड़ी में छापा मारा गया. जहां से जीवन यदु एवं राकेश शर्मा दोनों निवासी धमतरी को सकुशल मुक्त करवाया गया.

झोपड़ी में बंधक बनाकर की मारपीट

दोनों ने पूछताछ में बताया कि 2 लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में आरोपियों ने षड्यंत्रपूर्वक उनका करबला तालाब के पास से हथियारों के बल पर अपहरण कर लिया था. उनसे मारपीट कर ज़बर्दस्ती जमीन के दस्तावेजों पर दस्तखत करवाए और नगद राशि, बैंक दस्तावेज ,मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल भी लूट ली गई. जिसके बाद पुलिस टीमों ने लगातार दबिश और तकनीकी जांच के आधार पर अपहरण में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी हैं. उनके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज है.

यह आरोपी हुए गिरफ्तार

01. कामरान अब्बास पिता अन्नूहसन उम्र 29 साल निवासी शिव नगर हाण्डीपारा थाना आजाद चौक रायपुर.

02. नवीन उर्फ नन्नू ढीमर पिता शैलेन्द्र ढीमर उम्र 19 साल निवासी रामकुण्ड यूनियन क्लब पास थाना आजाद चौक रायपुर.

03. लक्की निषाद उर्फ छोटा चिकन पिता राजू निषाद उम्र 19 साल निवासी रामकुण्ड सतबहनिया मंदिर के पास थाना आजाद चौक रायपुर.

04. राकेश धीवर पिता रवि धीवर उम्र 24 साल निवासी रामकुण्ड खाटू श्याम मंदिर होरीलाल डेयरी के पास थाना आजाद चौक रायपुर.

05. अनिल धीवर पिता बलीराम धीवर उम्र 30 साल निवासी रामकुण्ड खाटू श्याम मंदिर होरीलाल डेयरी के पास थाना आजाद चौक रायपुर.

06. हरिओम सोनकर पिता स्व. रामलाल सोनकर उम्र 47 साल निवासी रामकुण्ड यूनियन क्लब पास थाना आजाद चौक रायपुर.

आरोपियों के कब्जे से 3,500/- रुपये नगद, 02 पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस एवं 06 मोबाइल फोन जप्त किए गए.

आरोपियों के विरुद्ध आजाद चौक थाने में अपराध क्रमांक 42/2026 अंतर्गत धारा 308(5), 296, 351(3), 127(8), 115(2), 117(2), 61, 140(1), 310(2), 111 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हैं.