विक्की आर्य, शमशाबाद (विदिशा) मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद के ग्राम छापर में वनकर्मियों पर हमला करने वाले 2 आरोपियों को शमशाबाद पुलिस ने महज 8 घंटे में पकड़ने सफलता मिली है। पुलिस ने हमलावर आरोपियों को उनके गाँव छापर से गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों का शमशाबाद नगर के मुख्य बाजार में जुलूस निकालकर आरोपियों से अपराध करना पाप है पुलिस हमारी बाप है पेड़ काटने पाप है पुलिस हमारी बाप है जैसे नारे लगवाये है !
READ MORE: मुरैना हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा: खुद की मौसी के बेटे की गोली मारकर की हत्या, दूसरे पक्ष लगा दिए मर्डर का आरोप, 4 पर हत्या का मामला दर्ज
थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन ने बताया कि अपराध पर लगाम लगाना हमारी पहली प्राथमिकता है ताकि अपराधियों को याद रहे कि अपराध करने पर क्या सजा मिलती है। बता दे कि गुरुवार को शमशाबाद वन विभाग द्वारा सर्च वारंट के दौरान ग्राम छापर से कीमती सागौन की एक ट्राली जप्त कर वन कर्मियों द्वारा लाया जा रहा था, उसी दौरान आरोपियों द्वारा जानलेवा हमला कर 2 वन कर्मियों को घायल कर दिया था। उसके बाद वन विभाग की शिकायत पर शमशाबाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुऐ 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


