Bihar Top News Today 20 February 2026: बिहार (BIHAR) में आज 20 फरवरी को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…..

कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक हुई। इस बैठक का सबसे बड़ा आकर्षण सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण को मंजूरी देना रहा। यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 4200 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा, जिससे उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी और पर्यटन को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर…….

सड़क हादसे में जदयू नेता की मौत

खगड़िया में आज शुक्रवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्णिया छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष राजू मंडल की दर्दनाक मौत हो गई। वह एक शादी समारोह में शामिल होकर मुजफ्फरपुर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पसराहा के पास एनएच-31 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां, उनकी मौक पर ही मौत हो गई। वहीं, कार सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर…….

पटना में फायरिंग से अफरा-तफरी

राजधानी पटना के व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र बाकरगंज में गुरुवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पैसों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक मोबाइल दुकानदार और कुछ युवकों के बीच हुई बहस मारपीट में बदल गई, जिसके बाद इलाके में दो राउंड फायरिंग की गई। मामला पीरबहोर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मोबाइल दुकानदार और एक युवक के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पढ़ें पूरी खबर……

सदन में ​ब्राह्मणवाद पर संग्राम

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन काफी हंगामेदार रहा। सदन में ‘ब्राह्मणवाद’ शब्द को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली, वहीं कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राबड़ी देवी ने सरकार को घेरा। माले विधायक संदीप सौरभ ने उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिवाद खत्म करने के लिए UGC एक्ट का समर्थन किया। उन्होंने तर्क दिया कि “ब्राह्मणवादी मानसिकता” के लोग इस नियम के आड़े आ रहे हैं। इस बयान पर भाजपा विधायकों ने कड़ा ऐतराज जताया। बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि ब्राह्मणों के बिना न शादी संपन्न होती है और न श्राद्ध। पढ़ें पूरी खबर……..

विधान परिषद में विपक्ष का हंगामा

बिहार विधान परिषद में आज शुक्रवार का सत्र काफी हंगामेदार रहा। विपक्ष ने राज्य की कानून-व्यवस्था और शराबबंदी की विफलता को लेकर नीतीश सरकार को जमकर घेरा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिसका नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी कर रही थीं।राबड़ी देवी ने सरकार के ‘सुशासन’ और ‘रामराज’ के दावों पर तीखा तंज कसा और कहा कि सत्ता पक्ष के लोग बिहार में रामराज होने का ढोंग कर रहे हैं, जबकि हकीकत इसके उलट है। पढ़ें पूरी खबर……….

तेजस्वी की एंट्री से बढ़ा सदन का तापमान

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में कई दिनों की अनुपस्थिति के बाद शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन पहुंचे। उनके आगमन के साथ ही सदन की सरगर्मी बढ़ गई। सदन की कार्यवाही में शामिल होने से पहले तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में सत्ता पक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि, बिहार में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि वे अब ‘विजय’ और ‘सम्राट’ बन चुके हैं। उनका इशारा सीधे तौर पर बिहार सरकार के दो दिग्गज मंत्रियों की ओर था। पढ़ें पूरी खबर………

‘मोदी जी के पास चला गया लालू यादव का जिन’

विपक्ष द्वारा यूजीसी का विरोध किए जाने पर मिथिलेश तिवारी ने कहा कि, जो मामला सुप्रीम कोर्ट में हैं, उसपर टिप्पणी करने का कोई मतलब ही नहीं है। उन्होंने कहा कि, जब मामला सुप्रीम कोर्ट में है, तो ये लोग क्यों बोल रहे हैं। ये 25 विधायक क्या कर लेंगे। मिथिलेश तिवारी ने आगे कहा कि, एक समय था जब लालू यादव के पास जिन निकला करता था। अब वह जिन मोदी जी के पास चला गया है। पढ़ें पूरी खबर……..

सांसद ने पटना SSP पर लगाया गंभीर आरोप

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- SSP पटना चाहते हैं मैं लोगों की सेवा और मदद के लिए बिहार न आऊं! वह मेरी सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। Y श्रेणी सुरक्षा के तहत BMP जवान मेरी सुरक्षा में तैनात हैं, उन्हें फोन कर वापस बुलाया गया है! सांसद ने आगे लिखा- मुझसे कैसी घृणा है? माफिया मुझ से परेशान हैं। SSP पटना उनकी राह आसान कर रहे हैं! पढ़ें पूरी खबर………

राज्यसभा सीट पर चिराग का बड़ा बयान

हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राज्यसभा सीट को लेकर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट कहा कि, उनकी मां रीना पासवान सक्रिय राजनीति में नहीं आना चाहती हैं और वह उनके फैसले का सम्मान करते हैं। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि एनडीए गठबंधन बिहार की सभी पांचों राज्यसभा सीटें जीतने में सफल रहेगा। पढ़ें पूरी खबर………..

लालू ने जला दिया पूरा बिहार- मिथिलेश तिवारी

बिहार विधानमंडल में इन दिनों बजट सत्र चल है। सत्र के दौरान दोनों सदनों में पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप और प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को विधानसभा में बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी ने सत्र के दौरान तंज कसते हुए कहा कि- हनुमान जी ने केवल लंका जलाई थी। लेकिन राजद सुप्रीमो लालू यादव ने तो पूरा बिहार जला दिया। पढ़ें पूरी खबर………..

ये भी पढ़ें- ‘नाबालिग अब बंदर बन गया है…’, सम्राट चौधरी द्वारा हाथी कहे जाने पर पप्पू यादव का तगड़ा पलटवार, बोले- कमीशन बटोरने के लिए पगड़ी उतार बना लिया गमछा