कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में आबकारी विभाग की पकड़ी गई शराब जहरीली निकली है। भाजपा नेता के फार्म हाउस से इसे जब्त किया गया था। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। आबकारी टीम फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: किस्सा कुर्सी का… पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमंत कथा का किया समापन, बताया- जब नरोत्तम मिश्रा ने कहा था- मेरे पास तो कुर्सी है ही नहीं

दरअसल, आबकारी विभाग की टीम ने बीते साल 26 अक्टूबर 2025 में नकली शराब फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की थी। घाटीगांव क्षेत्र में हाइवे पर भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह तोमर के फार्म हाउस से आबकारी टीम को 36 ड्रम, 313 केन में भरी 22,850 लीटर ओपी सहित शराब पैकिंग मशीनें,ओपी से बनी 220 पेटी तैयार विहस्की सहित और अन्य सामान बरामद हुआ था। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी रिपोर्ट में जानकारी सामने आई है कि जब्त की गई शराब जहरीली थी। 

यह भी पढ़ें: दो बच्चों की मां को हुआ ‘लवेरिया’: जेवर और कैश लेकर सोशल मीडिया आशिक संग फरार, पति ने SP से लगाई गुहार

इससे बनी शराब के सेवन से मौत होना तय थी। रिपोर्ट मिलने पर अब आबकारी विभाग भी एक्टिव हो गया है। सहायक आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 5 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं फेक्ट्री के मास्टरमाइंड सोनीपत के कांग्रेस नेता रणदीप मलिक और अमित कुमार अभी फरार है। रणदीप पर अंतरराज्जीय तस्करी के 15 केस दर्ज हैं। ऐसे में आरोपियों को पकड़ने आबकारी की टीमें जल्द रवाना होंगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m