शब्बीर अहमद, भोपाल। दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित अर्धनग्न प्रदर्शन और हंगामे के विरोध में अब भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। कल दिल्ली में AI समिट के बीच युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘PM is Compromised’ जैसे नारे लगाते हुए टी-शर्ट उतारकर भारी हंगामा किया था। इस घटना को भाजपा ने देश की गरिमा और छवि को धूमिल करने वाला ‘राष्ट्र विरोधी’ कृत्य करार दिया है।

READ MORE: मध्यप्रदेश SIR से जुड़ी बड़ी खबर: दावे-आपत्ति की प्रक्रिया के बाद आज जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट, राज्य में कुल 42 लाख नाम कटे 

प्रतिक्रिया में मध्य प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेशभर में बड़े प्रदर्शन की घोषणा की है। खास तौर पर भोपाल संभाग में आज दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, शिवाजी चौराहा के पास भारी प्रदर्शन होगा। भोपाल के साथ ही सीहोर, विदिशा, राजगढ़, रायसेन और नर्मदापुरम जिलों के भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एक साथ सड़क पर उतरेंगे। भाजपा ने इसे कांग्रेस की ‘अराजकता’ और ‘देश की प्रगति से बेचैनी’ का प्रतीक बताया है। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस पर तीखा हमला बोला है और कहा है कि कांग्रेस की यह हरकत राष्ट्र विरोधी विचारधारा को उजागर करती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m