कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में ARTO भर्ती प्रक्रिया में बड़ी चूक सामने आई है,भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक यानी कैग की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक ARTO के 13 पदों पर 26 की सिलेक्शन प्रक्रिया आगे की बढ़ा दी गयी थी, जिस पर अब कैग ने सवाल उठाए है।
READ MORE: मध्यप्रदेश SIR से जुड़ी बड़ी खबर: दावे-आपत्ति की प्रक्रिया के बाद आज जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट, राज्य में कुल 42 लाख नाम कटे
दरअसल मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग में भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ऐसा इसलिए क्योंकि कैग की रिपोर्ट में भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं सामने आई है। जिसके तहत सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के 13 पदों के लिए भेजी गई मांग को परिवहन विभाग ने दोबारा भेज दिया,लेकिन इस पर ना तो आयोग ने और ना ही विभाग ने ध्यान दिया। जिसके कारण 13 पदों की जगह पर 26 अभ्यर्थियों का सिलेक्शन हो गया।
READ MORE: भोपाल में कांग्रेस दफ्तर का घेराव करेगी भाजपा युवा मोर्चा: दिल्ली AI समिट में यूथ कांग्रेस के ‘अर्धनग्न’ हंगामे के विरोध में सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
आपको बता दें कि फरवरी 2014 में 13 पदों की मांग भेजी गई थी जिसको लेकर परीक्षा आयोजित की गई और अगस्त 2016 में 13 अभ्यर्थियों की अनुशंसा करते हुए दिसंबर 2016 में उन्हें नियुक्ति दे दी गई, लेकिन इस बीच सितंबर 2014 में उन्ही पदों की दोबारा मांग करते हुए फिर से परीक्षा आयोजित कर दिसंबर 2016 में 13 और अभ्यर्थियों की अनुशंसा की गई। लेकिन जब उन्हें नियुक्ति नहीं मिली तो मामला कोर्ट पहुंचा। साल 2018 में शासन ने पदोन्नति के 19 पदों में से 9 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी, कैग ने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा है की मांग पत्रों की जांच का कोई ठोस तंत्र नहीं था यह गंभीर चूक है। 10 साल तक परिवहन विभाग के अफसर इस गड़बड़ी को दबाकर रख रहे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


