समीर शेख, बड़वानी। सोशल मीडिया पर पिस्टल और कारतूस के साथ पोस्ट डालना एक बदमाश को भारी पड़ गया। पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस ने बदमाश युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन जब्त

दरअसल ग्राम कुंजरी का रहने वला तुलसीराम किराड़े अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से अवैध हथियार पिस्टल चाकू के साथ अपनी गैंग के सदस्यों के साथ प्रदर्शन करते हुए वीडियो बनाया था। क्षेत्र में अपनी गैंग के सदस्यों के साथ घूमता फिरता एवं कार्यक्रमों में उत्पात मचाता और रील स्टोरी को सोशल मीडिया पर डालता था। सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार नजर रखने के बाद बदमाश तुलसीराम को पकड़ा गया। उसके कब्ज़े से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन जब्त किया है।

गैंग के अन्य सदस्य अभी फरार

आरोपी तुलसीराम किराड़े से पूछताछ करने पर उसने अपनी गैंग के अन्य सदस्यों के नाम बताए हैं जो उसके साथ रह कर क्षेत्र में एवं सामाजिक कार्यक्रमों में उत्पात मचाते थे। बदमाश के साथ रहकर अवैध हथियार पिस्टल के साथ फोटो खींचवाते और क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाते थे। उन सभी सदस्यों की तलाश जारी है। बदमाश की गैंग के अन्य सदस्य अभी फरार हैं जिनकी तलाश आगामी आने वाले त्योहार भगोरिया मेलो में की जा रही है।

ओपी सिंह, थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m