देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी एवं जनोन्मुखी नेतृत्व में संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम प्रदेश भर में अभूतपूर्व सफलता के साथ संचालित हुआ. इस कार्यक्रम ने न केवल शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाया है, बल्कि पारदर्शिता, त्वरित समाधान और सुशासन का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत किया.
इसे भी पढ़ें- भाजपा ने 22 का चुनाव तो जीता, मगर 27… हरीश रावत ने धामी सरकार को घेरा, मंहगाई, बेरोजगारी और मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर दिया बड़ा बयान
इस संपूर्ण अभियान में प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कुल 686 कैंप आयोजित किए गए. इन कैंपों में कुल 5,37,476 नागरिकों ने सहभागिता की. कार्यक्रम के अंतर्गत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष बल दिया गया. कैंपों में कुल 51,317 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 33,990 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया.
इसे भी पढ़ें- कुंभ मेला-2027: CM धामी ने तैयारियों को लेकर अफसरों को दिए कड़े निर्देश, कहा- निर्धारित समयसीमा के भीतर सारे कार्य पूर्ण करें
वहीं कुल 74,656 प्रमाण पत्र-आवेदन निपटाए गए. इसके अतिरिक्त, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से 2,96,908 लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया. यह अभियान इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश सरकार योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


