Lalluram Desk. होली का रंग और पकवानों की महक मिल जाए तो त्योहार का मज़ा दोगुना हो जाता है। जैसे Holi पर गुझिया जरूरी है, वैसे ही दही बड़ा भी हर घर की शान होता है। बिना इसके होली, होली जैसी नहीं लगती। दही बड़ा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ ठंडक और ऊर्जा भी देता है, जो होली के दिन बहुत काम आती है। वैसे तो ये आसान डिश है फिर भी कई लोगों से परफेक्ट नहीं बन पाती है।

तो आज हम आपको मुलायम और स्वादिष्ट दही बड़ा बनाने की आसान रेसिपी बतायेंगे।

सामग्री
धुली उड़द दाल – 1 कप
मूंग दाल (वैकल्पिक) – 2 बड़े चम्मच
दही – 3–4 कप (फेंटा हुआ)
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
हींग – एक चुटकी
नमक – स्वादानुसार
भुना जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
इमली की मीठी चटनी – स्वादानुसार
हरी चटनी – स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए

विधि
1-उड़द दाल (और मूंग दाल) को 6–7 घंटे या रातभर भिगो दें। पानी निकालकर दाल को अदरक, हरी मिर्च और हींग के साथ पीस लें।
2-पेस्ट को अच्छी तरह फेंटें ताकि उसमें हल्कापन आ जाए (इससे बड़े मुलायम बनेंगे)।
3-कढ़ाई में तेल गरम करें। हाथ या चम्मच की मदद से छोटे-छोटे बड़े तेल में डालें। मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें।
4-तले हुए बड़ों को गुनगुने नमकीन पानी में 15–20 मिनट भिगो दें। फिर हल्के हाथ से दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल लें।
5-दही को अच्छी तरह फेंट लें। इसमें थोड़ा नमक और चीनी (यदि चाहें) मिला लें। प्लेट में बड़े रखें और ऊपर से दही डालें।इमली की चटनी, हरी चटनी डालें। ऊपर से भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च छिड़कें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m