लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना। जिसको लेकर योगी ने कहा कि मन की बात में आज AI Impact Summit के अनुभव साझा करते हुए विश्व मंच पर भारत की टेक्नोलॉजी, टैलेंट और ट्रस्ट की त्रिवेणी को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया और यही त्रिवेणी आज ‘नए भारत’ की डिजिटल दिशा का आधार बन रही है।
हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा से जुड़ा
सीएम योगी ने कहा कि अमूल के बूथ पर AI आधारित समाधान, पशुओं के उपचार तथा 24×7 डेयरी प्रबंधन सहयोग के माध्यम से किसानों को समर्थ बना रहा है, जो कि स्पष्ट रूप से इनोवेशन, इंटीग्रेशन और इंपैक्ट का सशक्त उदाहरण है।
READ MORE: नीले सियार की कहानी सुनी होगी, आज के CM भी… अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री योगी पर हमला, योग्यता पर सवाल खड़े करते हुए पूछे तीखे सवाल
ह्यूमैनिटी का अद्भुत समन्वय
यही नवाचार जब हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा से जुड़ता है, तो AI के माध्यम से ग्रंथों और पांडुलिपियों का संरक्षण संस्कृति, संग्रहन और सुलभता का सेतु बन जाता है और विश्व के सामने भारत के हेरिटेज, हाई-टेक और ह्यूमैनिटी का अद्भुत समन्वय प्रस्तुत करता है। ऐसी दूरदर्शी, डेटा-ड्रिवन और डेमोक्रेटिक डिजिटल दृष्टि के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार, जो तकनीक को मानवता और विकास को विरासत से जोड़ती है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


