Bihar Crime: बिहार के गोपालगंज जिले से मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है, जहां महज 100 रुपए को लेकर हुए मामूली विवाद में बेटे ने धारदार हथियार से अपनी मां की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को लेकर इलाके के लोगों में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पूरा मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव का है।
घटना के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार हत्यारे बेटे ने अपनी मां से पैसे की मांग की थी। जब मां ने उसे पैसे देने से इंकार किया तो, उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। इस बीच बेटा काफी गुस्से में आ गया और उसने घर में रखे धारदार हथियार से मां पर हमला कर दिया।
इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और अधिक खून बहने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की माने तो दोनों के बीच अक्सर पैसे को लेकर विवाद होता रहता था। लेकिन किसी को यह अंदाजा नहीं था कि पैसे का विवाद मां बेटे के बीच इतना बढ़ जाएगा की इसकी कीमत किसी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी।
उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद कर लिया है। वहीं, महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


