लखनऊ. हैवानियत की एक हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक टीचर ने 9वीं की छात्रा के साथ कई बार रेप किया. प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात भी कराया. इतना ही नहीं किसी को बताने पर जिंदगी बर्बाद कर देने तक की धमकी दी. पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- ‘ये सरकार बचने वाली नहीं…’, अखिलेश यादव ने BJP पर बोला हमला, कहा- जनता ने इसे अस्वीकार कर दिया
बता दें कि पूरा मामला सुशांत गोल्फ सिटी इलाके का है. जहां वीर सिंह यादव नाम का शिक्षक 9वीं की छात्रा को घर पर ट्यूशन पढ़ाने के लिए आता था. इसी बीच एक दिन छात्रा को घर पर अकेला पाकर उसके साथ रेप किया. छात्रा ने विरोध जताया तो उसने जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देकर शांत करा दिया. उसके बाद आरोपी शिक्षक ने ब्लैकमेल कर छात्रा के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए.
इसे भी पढ़ें- विवादित भूमि को लेकर बवाल: यथास्थिति आदेश के बाद भी निर्माण, पुलिस और ग्रामीणों में टकराव, महिलाओं पर लाठीचार्ज के आरोप
वहीं जब किशोरी ने उसे गर्भवती होने की जानकारी दी तो दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया. वहीं जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ी तो उसने शिक्षक के काले करतूत की जानकारी अपने मां को दी. जिसके बाद छात्रा के परिजनों ने थाने पहुंचकर हैवान शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


