शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आई है। इसी कड़ी में आरक्षक भर्ती के लिये आज से फिजिकल टेस्ट शुरू हो रहा है। फिजिकल टेस्ट 23 फरवरी से 14 मार्च तक चलेगा। फिजिकल टेस्ट सुबह 6 बजे प्रतिदिन शुरु होगी। प्रदेश के 10 जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। मूल प्रमाण पत्र और दस्तावेज लाना अनिवार्य है।

23 फरवरी महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर त्रिशूल-त्रिनेत्र अर्पित कर आभूषणों से अद्भुत श्रृंगार,

15 दिसंबर 2025 को हुई थी परीक्षा

बता दें कि 15 दिसंबर 2025 को परीक्षा आयोजित की गई थी। परिणाम 25 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर,ग्वालियर, उज्जैन, सागर रीवा, बालाघाट, रतलाम, मुरैना में फिजिकल टेस्ट होगा। कुल 7 हजार 500 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

फर्जीवाड़ा रोकने बड़ी तैयारी

ग्वालियर जिले में SAF मैदान पर अभ्यर्थी दौड़ेंगे। फर्जीवाड़ा रोकने क्यूआर कोड से लैस जैकेट पहनाई जाएगी। जैकेट के क्यूआर कोड को हर चरण में स्कैन करते हुए रोल नंबर से लिंक किया जाएगा। 64 सीसीटीवी कैमरे और 10 अभ्यर्थियों पर निगरानी के लिए तीन पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। आज और कल 200 अभ्यर्थी फिर हर दिन 400 अभ्यर्थी दौड़ेंगे। ग्वालियर और चंबल अंचल के आठ जिलों के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m