रामपुर. जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बाइक से परीक्षा देने जा रहे 4 छात्र पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़े. घटना में 3 छात्रों ने दम तोड़ दिया. वहीं एक गंभीर रूप से घायल है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. हादसे के बाद से इलाके में कोहराम मच गया है.

इसे भी पढ़ें- UP में न्याय नहीं, केवल ‘अन्याय’! 1 महीने से न्याय के लिए भटक रही नाबालिग रेप पीड़िता और उसकी मां, ऐसे आएगा ‘राजराज’?

बता दें कि पूरा मामला टांडा क्षेत्र के दढ़ियाल मार्ग पर उस वक्त घटा, जब 4 छात्र हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अचानक से ब्रेक लगा दिया. छात्र बाइक रोकने में कामयाब नहीं हुए और सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराए. घटना इतनी भयानक थी कि मौके पर तीन छात्रों की सांसें थम गई. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें- चाऊमीन के लिए इतनी ‘चकल्लस’… नूडल्स के लिए भिड़ गए बाराती-घराती, फिर दुल्हन ने जो किया जानकर रह जाएंगे हैरान

जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने मृतकों की लाश को पीएम के लिए भेजा है. मृतकों की पहचान अरुण, विनय और मनु के रूप में हुई है. वहीं पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.