वाराणसी. इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, उनके शिष्य मुकुंदानंद समेत 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ POCSO एक्ट समेत कई धाराओं में झूंसी थाने में केस दर्ज किया गया है. ऐसे में शंकराचार्य के गिरफ्तारी को लेकर चर्चा तेज है. इन सबके बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, कालनेमि चाहता है कि शंकराचार्य का अपमान करें और इनको जनता की नजर में दोषी सिद्ध किया जा सके.
इसे भी पढ़ें- चाऊमीन के लिए इतनी ‘चकल्लस’… नूडल्स के लिए भिड़ गए बाराती-घराती, फिर दुल्हन ने जो किया जानकर रह जाएंगे हैरान
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, हमारे ऊपर झूठे आरोप लगाए गए हैं. अगर हमारे ऊपर आरोप लगे हैं तो हम जांच में सहयोग करेंगे. पुलिस मामले की जांच कर और हमारे ऊपर लगाए गए कलंक का निस्तारण करे. इनके सारे साक्ष्य झूठे हैं. गिरफ्तारी के लिए इनके पास कोई सबूत भी नहीं है. माघ मेले में तमाम सीसीटीवी लगे थे. उसकी जांच की जाए. कैमरा के जद में सब कुछ होगा, जो भी घटनाएं हुई होगी, वह प्रकाश में आ जाएगा.
इसे भी पढ़ें- UP में न्याय नहीं, केवल ‘अन्याय’! 1 महीने से न्याय के लिए भटक रही नाबालिग रेप पीड़िता और उसकी मां, ऐसे आएगा ‘राजराज’?
क्या है पूरा मामला
पिछले दिनों आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने दो बच्चों को हाईकोर्ट में पेश करके अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण करने सहित कई आरोप लगाए थे. प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने भी इस केस की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट HC को दी थी, जिसके बाद आज HC ने FIR का आदेश कर दिया था. आरोपों के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर झूंसी पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया है. 13 फरवरी को HC ने दोनों बच्चों के बयान दर्ज किए थे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


