Bihar Crime: बिहार के सुपौल से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां कल रविवार की देर शाम मेहंदी की रस्म में शामिल होने आई एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ से लटका मिला। परिजनों का आरोप है की उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया। पूरा मामला जिले के त्रिवेणीगंज थाान क्षेत्र के रहटा गांव की है।
मृतका की पहचान किशनपुर थाना क्षेत्र के सिंगियोन पंचायत के मेहासिमर वार्ड 9 निवासी मनोज कुमार मंडल की बेटी के रूप में हुई है, जो अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। दरअसल रविवार को पड़ोस में ही इंदु मंडल की बेटी का हल्दी समारोह था, जहां मृतक छात्रा को मेहंदी लगाने के लिए बुलाया गया था। इस दौरान शाम 7 बजे वह हाथ धोने हैंडपंप के पास जाती है और अचानक गायब हो जाती है।
परिजनों का आरोप है कि उसी वार्ड के दो युवकों ने छात्रा का मुंह दबाकर उसे जबरन पोखर के पास ले गए। आरोप के मुताबिक, वहां उसके साथ दरिंदगी की गई और पहचान छिपाने या मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को दुपट्टे के सहारे बांसबिट्टी में लटका दिया गया। छात्रा की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस को घटनास्थल के पास से युवती के चप्पल के अलावा और भी कई चप्पलें बरामद हुई हैं, जो आरोपियों का हो सकता है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया।
घटना को लेकर गांव के लोगों में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामले में अभी किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है। एसडीपीओ विभाष कुमार ने बताया कि, हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। दुष्कर्म की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों और दुष्कर्म हुआ है या नहीं इसका पता चल सकेगा।
ये भी पढ़ें- सहरसा पुलिस का बड़ी कार्रवाई, 5 लाख की हेरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, कार और बुलेट भी जब्त
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


